Badrinath: चोटियों पर जमी हल्की बर्फ, बारिश के बीच मंदिर में दर्शन कर रहे श्रद्धालु, अलकनंदा नदी भी उफान पर

बदरीनाथ में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है।बारिशके बीच श्रदालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं। वहींधाम में अलकनंदा नदी भी उफान पर है। देशभर से हजारों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचकर श्रद्धाभाव के साथ भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं। लाइन में खड़ा हर एक श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। बदरीनाथ धाम में पर्वत चोटियों पर हल्की बर्फ जमी है, तो वहीं पर्वतों की तलहटी में मखमली बुग्याल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। बदरीनाथ की यात्रा श्रद्धा और विश्वास के साथ सुचारु रूप से संचालित हो रही है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर के सिंह द्वार और आसपास के क्षेत्र में भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रा के पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण की यात्रा जारी है।

#CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #Uttarkashi #BadrinathDham #Alaknanda #ChardhamYatra2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 11, 2026, 13:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Badrinath: चोटियों पर जमी हल्की बर्फ, बारिश के बीच मंदिर में दर्शन कर रहे श्रद्धालु, अलकनंदा नदी भी उफान पर #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #Uttarkashi #BadrinathDham #Alaknanda #ChardhamYatra2026 #VaranasiLiveNews