बदायूं डबल मर्डर: 'विकास दुबे जैसी मौत दो या मुझे भी मार दो', डिप्टी मैनेजर के मामा ने सीएम योगी से की ये मांग

पीलीभीत के पूरनपुर से पुलिस के साथ यहां बदायूं में एसएसपी से मिलने आए हर्षित मिश्रा के परिवार ने शहर में डीएम कंपाउंड चौराहे के पास जमकर विरोध किया। हर्षित के मामा विकास मिश्रा ने एक विधायक का नाम लेकर स्थानीय अधिकारियों पर बिरादरीवाद के तहत काम करने का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें किसी अधिकारी पर भरोसा नहीं है। योगी जी, आरोपी अजय को भी वैसी ही मौत दें, जैसी विकास दुबे को दी। अन्यथा वह आत्मदाह कर लेंगे या उन्हें भी मार दें। डीएम और एसएसपी से बात के दौरान सीबीआई जांच की मांग पर अड़े परिजनों को आश्वासन मिला तो वे लौट गए।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Budaun #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 11:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बदायूं डबल मर्डर: 'विकास दुबे जैसी मौत दो या मुझे भी मार दो', डिप्टी मैनेजर के मामा ने सीएम योगी से की ये मांग #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Budaun #VaranasiLiveNews