Una News: माता चिंतपूर्णी के जयकारों से भक्तिमय हुआ बाबा पहाड़िया मंदिर

विधायक विवेक शर्मा ने लिया माता चिंतपूर्णी का आशीर्वादसंवाद न्यूज एजेंसीबंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की हिमुडा कॉलोनी स्थित बाबा पहाड़िया मंदिर में आयोजित जागरण में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जागरण के दौरान माता चिंतपूर्णी की पावन ज्योति मंदिर परिसर में पहुंची तो श्रद्धालुओं ने जय माता दी के गगनभेदी जयकारों से स्वागत किया। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर युवा व्यवसायी अंकुश वर्ज़ाता, हंसराज वर्ज़ाता, ज्योति वर्ज़ाता, शिव कुमार वर्ज़ाता और सुमन वर्ज़ाता सहित परिवार के सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया। आयोजन में स्थानीय लोगों का भी सराहनीय सहयोग रहा।

#BabaPahariyaTempleBecameDevotionalWithTheChantsOfMataChintpurni #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 17, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: माता चिंतपूर्णी के जयकारों से भक्तिमय हुआ बाबा पहाड़िया मंदिर #BabaPahariyaTempleBecameDevotionalWithTheChantsOfMataChintpurni #VaranasiLiveNews