Ujjain News: भांग का शृंगार, मस्तक पर चन्द्रमा और गले में राम के नाम से सज गए बाबा महाकाल, फिर रमाई भस्म

श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने देर रात से कतार में लगकर बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए। मंदिर परिसर बाबा महाकाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर गुरुवार रात 3 बजे भस्म आरती शुरू हुई। मंदिर के पट खुलने के बाद पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद बाबा महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। इसके बाद पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य शृंगार किया। कपूर आरती के बाद भगवान को नवीन मुकुट धारण कराया गया। तत्पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच भस्म आरती संपन्न हुई। ये भी पढ़ें-बालाघाट में अज्ञात बीमारी से एक और बच्ची की मौत, 8 बच्चों की जान गई; दिग्विजय सिंह ने CM से मांगा मुआवजा भांग से किया बाबा महाकाल का शृंगार आज की विशेषता बाबा महाकाल का भांग से किया गया शृंगार रहा। भगवान को मखाने की माला भी पहनाई गई, जिससे उनका दिव्य और मनोहारी स्वरूप नजर आया। भस्म आरती और विशेष शृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। बाबा के दिव्य दर्शनों का लाभ लेकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए और पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंज उठा। यह है आरती का समय • भस्म आरती सुबह 3 से 6 बजे तक • दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक • भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक • संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक • संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे • शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तकमहाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।

#CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 13, 2026, 04:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ujjain News: भांग का शृंगार, मस्तक पर चन्द्रमा और गले में राम के नाम से सज गए बाबा महाकाल, फिर रमाई भस्म #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #VaranasiLiveNews