Azamgarh News: खेत में सिंचाई कर रहे किसान को लगा करंट, तड़पकर मौत; घर नहीं लौटने पर परिजनों को हुआ था शक

UP News:आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोहरपुर गांव में बुधवार सुबह खेत की सिंचाई करने गए एक किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार गोहरपुर गांव निवासी अनिल सिंह (45) बुधवार सुबह करीब छह बजे खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। परिवार के लोगों ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह खेत पर गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इस पर परिजनों को चिंता हुई और वे उनकी तलाश में खेत की ओर पहुंचे। वहां अनिल सिंह खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले।

#CityStates #Varanasi #Azamgarh #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 08:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Azamgarh News: खेत में सिंचाई कर रहे किसान को लगा करंट, तड़पकर मौत; घर नहीं लौटने पर परिजनों को हुआ था शक #CityStates #Varanasi #Azamgarh #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews