Noida News: आयुष्मान कार्ड एवं सुरक्षा किट बांटे

दादरी (संवाद)। नगर पालिका परिषद में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नमस्ते योजना के तहत स्वच्छता मित्रों के कल्याण आयुष्मान कार्ड एवं सुरक्षा किट बांटे गए। अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता मित्र नगर को स्वच्छ रखने में अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करते हैं । उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें सम्मान जनक जीवन प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। नमस्ते स्कीम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता कार्यों का मशीनीकरण करना और स्वच्छता मित्रों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है। वितरित की गई किट में सुरक्षा उपकरण शामिल हैं। जो सफाई कार्य के दौरान स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे। वहीं, आयुष्मान कार्ड मिलने से अब वे अपनी गंभीर बीमारियों का समय से अस्पतालों में निशुल्क उपचार का लाभ उठा सकेंगे।

#AyushmanCardsAndSafetyKitsDistributed. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 17:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: आयुष्मान कार्ड एवं सुरक्षा किट बांटे #AyushmanCardsAndSafetyKitsDistributed. #VaranasiLiveNews