Kangra News: धर्मशाला में साढ़े 12 करोड़ से संवरेगा आयुष अस्पताल
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयां देने के लिए आयुष विभाग ने कमर कस ली है। शहर के आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड वाले आधुनिक एवं एकीकृत आयुष अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नेशनल आयुष मिशन के तहत बन रहा यह चार मंजिला भवन क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।इस अस्पताल की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि यहां एक ही छत के नीचे आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पद्धतियों से मरीजों का समग्र उपचार किया जाएगा। यहां विशेष रूप से पंचकर्म चिकित्सा के लिए आधुनिक वार्ड बनाए जा रहे हैं। अस्पताल के संचालन के लिए विशेषज्ञों के 6 नए पद भी स्वीकृत किए गए हैं। भवन में निजी वार्ड और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था होगी, जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों जैसी गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकेंगी। एकीकृत अस्पताल के बनने से यहां न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, बल्कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों की नियुक्ति से जटिल रोगों के उपचार में भी आसानी होगी। इससे लोगों को इलाज के लिए बाहरी क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा।धर्मशाला में एकीकृत आयुष अस्पताल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। 50 बिस्तर वाले इस अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अस्पताल में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पद्धतियों से मरीजों का उपचार किया जाएगा। -बृजनंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, कांगड़ा।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 17:40 IST
Kangra News: धर्मशाला में साढ़े 12 करोड़ से संवरेगा आयुष अस्पताल #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
