Ayodhya News: अयोध्या हॉस्टल और डाभासेमर की टीम बनी विजेता

अयोध्या। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर बुधवार को डाभासेमर स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत जूनियर बालक हॉकी एवं जूनियर बालिका वॉलीबॉल मुकाबले खेले गए, जिनमें जिले की कुल आठ-आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अयोध्या हॉस्टल और निर्भय सिंह इंटर कॉलेज, अयोध्या के बीच खेला गया। फाइनल में अयोध्या हॉस्टल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्भय सिंह इंटर कॉलेज को सीधे सेटों में 15-04 व 15-10 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में डाभासेमर और जवाहर नवोदय विद्यालय की टीमें आमने-सामने रहीं। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में डाभासेमर ने जवाहर नवोदय विद्यालय को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण महंत संजय दास की ओर से किया गया । मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना की ओर से किया गया।

#AyodhyaHostelAndDabhasemarTeamsEmergedAsTheWinners #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: अयोध्या हॉस्टल और डाभासेमर की टीम बनी विजेता #AyodhyaHostelAndDabhasemarTeamsEmergedAsTheWinners #VaranasiLiveNews