Shahjahanpur News: जंगल में लगने वाली आग से बचाव के लिए किया जागरूक

वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को पत्रक दिए गए, संगोष्ठियों का भी आयोजन संवाद न्यूज एजेंसी शाहजहांपुर। वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत समस्त रेंज में वन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों को पत्रक देकर जागरूक किया गया। लोगों को पत्रक बांटे गए और विद्यालयों में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सदर क्षेत्र के कांट में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह प्रत्येक वर्ष एक से सात फरवरी तक मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आम जनता को ग्रीष्मकाल में वनों में लगने वाली आग से सुरक्षा एवं बचाव के लिए जागरूक करना होता है। इस अवसर पर राहागीरों को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया गया। जलालाबाद क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रीय वनाधिकारी विशाल रावत की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय नगरिया बुजुर्ग में संगोष्ठी कर युवाओं को जागरूक किया गया। पुवायां क्षेत्र अंतर्गत खुटार रेंज के गंगसरा एवं मंडनपुर बीट में स्थानीय लोगों के साथ जंगल में लगने वाली आग, सुरक्षा, बचाव व पर्यावरण की रक्षा करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वन्यजीवों को संरक्षित करने के उपाय बताए गए। सिंधौली क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेश राव की अध्यक्षता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढकिया हमीदनगर के छात्र-छात्राओं को सजगता और सूझबूझ के साथ वनों में लगने वाली आग से बचने के तरीकों से अवगत कराया गया। डीएफओ सचिन कुमार ने बताया कि जिले की सभी रेंजों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जंगल से सटे इलाकों के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों से सूचना देने के साथ सहयोग की अपील की जा रही है।

#AwarenessCampaignConductedToPreventForestFires. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 15:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: जंगल में लगने वाली आग से बचाव के लिए किया जागरूक #AwarenessCampaignConductedToPreventForestFires. #VaranasiLiveNews