Kangra News: बीएड कॉलेज धर्मशाला में प्रशिक्षुओं को बांटे पुरस्कार

धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (बीएड कॉलेज) धर्मशाला में शुक्रवार को सत्र 2025-26 का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम धर्मशाला के पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह जग्गी मुख्यातिथि, जबकि पूर्व मेयर नीनू शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। इस दौरान मुख्यातिथि ने 33 मेधावी प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया।मुख्य अतिथि देवेंद्र जग्गी ने कॉलेज की चारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में व्यापक सुधार कर रही है और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह पठानिया ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और कॉलेज की उपलब्धियों को साझा किया।मुख्यातिथि देवेंद्र जग्गी ने समारोह में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के विजेता 333 प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया। इसमें मेधावी छात्राओं में रीतिका, आरती ठाकुर, आरती वर्मा, इंदु, प्रिया, संस्कृति, सलोनी, लवीना और अदिति को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा रोहित कुमार व गीता को सर्वश्रेष्ठ धावक, जबकि विशाल जरयाल व अंकिता को उत्कृष्ट कलाकार चुना गया। दीक्षा व आदित्य को रोवर-रेंजर के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने हिमाचली नाटी और युगल गीतों से समां बांध दिया। अंत में प्रो. प्रीति प्रभा ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. अतुल आचार्य और डॉ. मनोज कुमार ने किया

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 18:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: बीएड कॉलेज धर्मशाला में प्रशिक्षुओं को बांटे पुरस्कार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews