Jammu News: अप्रैल में ऑटोमोबाइल मार्केट ने पकड़ी तेजी, बिक्री में 21% उछाल

- शादियों का सीजन और कंपनियों की स्कीमें बिक्री को देंगी और बढ़ावा अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। प्रदेश में अप्रैल के दौरान गाड़ियों की बिक्री में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली। ग्राहकों की बढ़ती खरीदारी और बाजार में बने सकारात्मक माहौल के चलते कुल बिक्री में करीब 21 फीसदी का उछाल दर्ज हुआ है। इस बार सबसे ज्यादा सहारा बाइक और कार सेगमेंट ने दिया, जहां 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। तीन पहिया वाहनों की बिक्री में तो 50 फीसदी से भी ज्यादा उछाल देखने को मिला, जो छोटे कारोबार और रोजमर्रा की आवाजाही बढ़ने का संकेत है। कमर्शियल वाहनों की बिक्री में हल्की बढ़त रही, जिससे माना जा रहा है कि कामकाज और माल ढुलाई धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। हालांकि कंस्ट्रक्शन से जुड़े उपकरणों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) जम्मू के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने कहा कि शहरों के साथ-साथ गांवों में भी मांग बढ़ी है और शोरूम पर ग्राहकों की आवाजाही में साफ इजाफा हुआ है। तीन पहिया वाहनों की बढ़ती बिक्री से छोटे कारोबार और लोकल ट्रांसपोर्ट की गतिविधियां तेज होने का संकेत मिलता है। वहीं कमर्शियल वाहनों की मांग बढ़ना भी बाजार में सुधार की ओर इशारा करता है। अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि आने वाले महीनों में भी यह रफ्तार बनी रह सकती है। शादी-ब्याह का सीजन, खेती का काम और कंपनियों की नई स्कीमें बाजार को और बढ़ावा दे सकती हैं। ------------------------------अप्रैल में प्रदेश में वाहनों की बिक्री और इजाफा (चार्ट) श्रेणी अप्रैल 2026 अप्रैल 2025 इजाफा दो पहिया 10,704 8,857 +20.85% तीन पहिया 1,472 966 +52.38% कमर्शियल वाहन 1,240 1,171 +5.89% कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट 50 57 -12.28% कार 6,085 5,049 +20.52% ट्रैक्टर 420 347 +21.04% कुल बिक्री 19,971 16,447 +21.43%

#AutomobileMarketGainsMomentumInApril;SalesJump21% #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 03:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu News: अप्रैल में ऑटोमोबाइल मार्केट ने पकड़ी तेजी, बिक्री में 21% उछाल #AutomobileMarketGainsMomentumInApril;SalesJump21% #VaranasiLiveNews