Auraiya: आरआरसी सेंटर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा था पिता का नंबर, जांच में जुटी पुलिस
औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के बकौहा गांव निवासी सनी कुमार (18) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के आरआरसी सेंटर ग्वारी पर संदिग्ध हालात में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही, घटना को लेकर परिजन से पूछताछ की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सनी कुमार पुत्र रवि कुमार आठ जनवरी को गांव के ही एक युवक के साथ नोएडा में डिलीवरी बॉय की नौकरी करने गया था। परिजन के अनुसार, नौकरी पर जाने के बाद से सनी घर पर बात नहीं करता था।
#CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 06:34 IST
Auraiya: आरआरसी सेंटर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा था पिता का नंबर, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #VaranasiLiveNews
