Auraiya Accident: जेसीज चौराहे पर ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर ही मौत
औरैया में शहर के सबसे व्यस्त जेसीज चौराहे पर रविवार रात बेकाबू ट्रक ने सड़क पार कर रहे ब्रह्मनगर निवासी मोहनलाल पुरवार को टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद परिजन में कोहराम गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जैसे ही शिनाख्त ब्रह्मनगर निवासी मोहनलाल पुरवार के रूप में हुई, उनके परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि ट्रक तेज गति में था और चौराहे पर मुड़ते समय चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक की पहचान करने में जुटी है।
#CityStates #Auraiya #Kanpur #AuraiyaNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 10:47 IST
Auraiya Accident: जेसीज चौराहे पर ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर ही मौत #CityStates #Auraiya #Kanpur #AuraiyaNews #UpNews #VaranasiLiveNews
