Auraiya: चोरों ने 24 घंटे में दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और कीमती सामान पार, पुलिस पर उठे सवाल
औरैया जिले के कुदरकोट थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के गांव गढ़वाना में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर घर से लाखों रुपये कीमत के जेवरात और कीमती सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह होने पर गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार के अनुसार रात के समय परिवार सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस आए और कमरों में रखी बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
#CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 13:00 IST
Auraiya: चोरों ने 24 घंटे में दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और कीमती सामान पार, पुलिस पर उठे सवाल #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #VaranasiLiveNews
