Auraiya: दीवार गिरने से मलबे में दबकर ननद घायल, भाभी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
अनंतराम कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपाल पुर में रविवार की रात्रि तेज आंधी पानी के दौरान दीवारगिरने से उसमें दबकर दो महिलाएं घायल हो गई। दोनों को ग्रामीणों ने दीवारके मलबे से बाहर निकाल कर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जगरानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोमवती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। जालौन जनपद के थाना रामपुरा के गांव मढ़ेपुरा निवासी जगरानी उम्र 42 वर्ष पत्नी सुरेंद्र निषाद रविवार को अपने नंदोई लेकपाल निषाद के यहां अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपालपुर आई थी। रविवार की शाम वह अपने ननद सोमवती के साथ पड़ोसी गांव भीखम नगर में चल रही भागवत के भंडारे में गई थी। भंडारा खाने के बाद वह वापस घर लौट रही थी। गांव में जैसे ही पहुंची थी। तभी तेज आंधी के चलते बुद्ध सिंह के घर की बाहर की दीवारगिर गई। जिससे सोमवती और जगरानी उसमें दब गई। आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने जगरानी को मृत घोषित कर दिया। और सोमवती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल विशाल गुप्ता और प्रधान प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर मौके पर पहुंचे।
#CityStates #Auraiya #Kanpur #UttarPradesh #AuraiyaNews #UpNews #WallCollapse #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 08:10 IST
Auraiya: दीवार गिरने से मलबे में दबकर ननद घायल, भाभी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम #CityStates #Auraiya #Kanpur #UttarPradesh #AuraiyaNews #UpNews #WallCollapse #VaranasiLiveNews
