Auraiya: बेकरी में लगी भीषण आग, 20 लाख का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, दमकल ने पाया काबू

औरैया जिले में अजीतमल कस्बे के मुहल्ला गांधी नगर स्थित एक तीन मंजिला मकान में संचालित मां वैष्णो बेकरी में रविवार तड़के अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक प्रतिष्ठान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। आग से लगभग 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया गया कि मुहल्ला आर्य नगर निवासी सौरभ व मोहित गुप्ता का बेकरी प्रतिष्ठान गांधी नगर में स्थित है। देर रात पड़ोसी शिवगोविंद सेंगर के परिजनों ने पटाखों जैसी आवाजें सुनीं। बाहर निकलकर देखा, तो मकान से आग की लपटें उठ रही थीं। उन्होंने तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया और संचालकों को फोन से सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज उदय प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

#CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #औरैया #औरैयान्यूज #औरैयाक्राइमन्यूज #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 10:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Auraiya: बेकरी में लगी भीषण आग, 20 लाख का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, दमकल ने पाया काबू #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #औरैया #औरैयान्यूज #औरैयाक्राइमन्यूज #VaranasiLiveNews