Auraiya Accident: एयरफोर्स ट्रेनिंग पर जाने की थी खुशी, हादसे में युवक की मौत और पिता-पुत्री घायल, परिजन बेहाल

औरैया जिले के अछल्दा कोतवाली क्षेत्र में एयरफोर्स में चयन होने पर एक युवक को ट्रेनिंग पर जाने के लिए निकलना था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार सुबह फफूंद मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एयरफोर्स में चयनित युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। फफूंद थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी रामजी (20) पुत्र श्याम सिंह अपनी बहन कुशमा देवी (21) और पिता श्याम सिंह (50) के साथ बाइक से अछल्दा थाना क्षेत्र के छछूंद गांव गए थे। परिजन झाड़-फूंक कराने के बाद वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अमेला बंबा पुलिया के पास फफूंद मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

#CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #AuraiyaAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 09:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Auraiya Accident: एयरफोर्स ट्रेनिंग पर जाने की थी खुशी, हादसे में युवक की मौत और पिता-पुत्री घायल, परिजन बेहाल #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #AuraiyaAccident #VaranasiLiveNews