Auraiya: यमुना पुल निर्माण में मौत का जोखिम, 54 फीट ऊंचाई पर बिना सुरक्षा काम कर रहे मजदूर, प्रशासन अनजान

औरैया जनपद हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से छह मजदूरों की दर्दनाक मौत के बाद भी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और ठेकेदार गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। शहर के किनारे से गुजर रही यमुना नदी पर बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य में भी सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। निर्माणाधीन पुल पर करीब 54 फीट ऊंचे पिलर पर मजदूर बिना किसी सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट के काम करते मिले। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी व इंजीनियर नहीं मिला। केवल डंपिंग यार्ड में एक सुपरवाइजर मौजूद मिले। जब निर्माण स्थल पर कैमरे चलने की भनक लगी, तो डंपिंग यार्ड में मौजूद प्राइवेट जूनियर इंजीनियर ने आननफानन में मजदूरों को पिलर से नीचे उतारा लेकिन तब तक पूरी लापरवाही कैमरे में कैद हो गई।

#CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 15:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Auraiya: यमुना पुल निर्माण में मौत का जोखिम, 54 फीट ऊंचाई पर बिना सुरक्षा काम कर रहे मजदूर, प्रशासन अनजान #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #VaranasiLiveNews