औरैया: 24 घंटे से लगातार बारिश जारी, गांवों में जलभराव, मकान पर गिरा पेड़, खेती-किसानी भी प्रभावित, स्कूल बंद
औरैया जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन के साथ खेती-किसानी की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। सहार ब्लॉक क्षेत्र की नौगवा ग्राम पंचायत के मजरा पुरवा महिपाल में जगह-जगह जलभराव होने से रास्ते पानी में डूब गए हैं। घरों के आसपास पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के चलते जिले में शिक्षण संस्थानों के बंद रहने से भी सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। पुरवा महिपाल में बारिश के दौरान राजीव कुमार पुत्र रोशनलाल के कच्चे मकान पर बबूल का पेड़ गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, चंद्रकांत शुक्ला के कच्चे मकान की छत भी बारिश के कारण गिर गई। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ अन्य कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश से खेतों में खड़ी फसलों पर भी नुकसान का खतरा बढ़ गया है।
#CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaRainNewsWaterlogging #SaharBidhunaAuraiyaTreeFall #PurwaMahipalAuraiyaRainNews #AuraiyaCropDamageRain #AuraiyaNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 26, 2026, 09:50 IST
औरैया: 24 घंटे से लगातार बारिश जारी, गांवों में जलभराव, मकान पर गिरा पेड़, खेती-किसानी भी प्रभावित, स्कूल बंद #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaRainNewsWaterlogging #SaharBidhunaAuraiyaTreeFall #PurwaMahipalAuraiyaRainNews #AuraiyaCropDamageRain #AuraiyaNews #VaranasiLiveNews
