Auraiya Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों समेत राहगीरों को रौंदा, महिला की मौत और तीन गंभीर, हंगामा

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी मोड़ पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े अन्य राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव पीपरपुर निवासी माया देवी अपने बेटे अनिल (18), भतीजे सत्यम (12) और पड़ोसी विकास के साथ बाइक पर सवार होकर डॉक्टर को दिखाने जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक कंचौसी मोड़ के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित और तेज रफ्तर बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।

#CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 11:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Auraiya Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों समेत राहगीरों को रौंदा, महिला की मौत और तीन गंभीर, हंगामा #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #VaranasiLiveNews