Panipat News: फैक्टरी मालिक के बेटे के अपहरण का प्रयास
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में टेक्सटाइल फैक्टरी पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। फैक्टरी मालिक के बेटे का अपहरण करने के लिए उसके पीछे गाड़ी दौड़ाई। वहीं गार्ड से भी मारपीट की। आरोपियों ने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 10-15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सेक्टर-18 निवासी आंकाशु त्यागी ने बताया कि उनके पिता मुकेश त्यागी की सेक्टर-29 पार्ट-2 में टेक्सटाइल की फैक्टरी है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बजे वह अपनी फैक्टरी में थे। उनका अकाउंटेंट और लेबर काम कर रहे थे। वह कुछ देर फैक्टरी में रुकने के बाद जाने लगा तो सेक्टर-12 निवासी कृष्ण मिगलानी और उनका बेटा रोहित अपने 10-15 साथियों के साथ उनकी फैक्टरी पर आए। उन्होंने फैक्टरी के गेट के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। जब वह जाने लगा तो आरोपियों ने कहा कि इसका पीछा करो। इसके बाद तीन-चार गाड़ियों में सवार युवकों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया। कुछ देर बाद अकाउंटेंट विशाल का फोन आया कि आरोपियों ने फैक्टरी में गार्ड के साथ मारपीट की है और पैसों की मांग कर रहे हैं। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
#AttemptedKidnappingOfFactoryOwner'sSon #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 03:19 IST
Panipat News: फैक्टरी मालिक के बेटे के अपहरण का प्रयास #AttemptedKidnappingOfFactoryOwner'sSon #VaranasiLiveNews
