Noida News: जंप रोप चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इंटर स्कूल जंप रोप चैंपियनशिप 2026 में सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग में ओवरऑल प्रथम उपविजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद के वसुंधरा में स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में मानवी शर्मा, आरिका सिंह और मिष्ठी ने पदक जीते। 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में यश्वी मावी ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया। बालक वर्ग में युवराज शर्मा ने स्वर्ण और रजत, जबकि यश मावी सहित अन्य खिलाड़ियों ने रजत पदक जीते। विशेष वर्ग में आराध्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीता भंडुला और खेल विभाग की एचओडी नीरज सिंह ने खिलाड़ियों, कोच सुनील कुमार और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और उपलब्धि की सराहना की।
#AthletesPutUpASpectacularPerformanceAtTheJumpRopeChampionship. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 19:02 IST
Noida News: जंप रोप चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन #AthletesPutUpASpectacularPerformanceAtTheJumpRopeChampionship. #VaranasiLiveNews
