Kotdwar News: खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता सम्मानित
चार विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया प्रतिभागजयहरीखाल। लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ का मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज जयहरीखाल के खेल मैदान में समापन हो गया। मुख्य अतिथि विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में जयहरीखाल, रिखणीखाल, नैनीडांडा और बीरोखाल विकासखंडों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।समापन समारोह में विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। अंडर-19 बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में चुरानी विजेता व धामधार की टीम उपविजेता रही। कसाना गांव की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में कसाना विजेता और किनाथ की टीम उपविजेता रही। जयहरी तृतीय स्थान पर रहा। खो-खो में उटिंडा ने प्रथम, किल्बौखाल ने द्वितीय और डूंगरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।समापन समारोह में ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल रणवीर सिंह सजवाण ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में युवा कल्याण अधिकारी मो. आरिफ, खेल प्रशिक्षक विमल रावत, राकेश कंडवाल, सूरज रमोला, विनोद रावत, शेखर रावत मौजूद रहे।
#AthletesDisplayedTheirProwessAtTheKhelMahakumbh;WinnersWereFelicitated. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 13:57 IST
Kotdwar News: खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता सम्मानित #AthletesDisplayedTheirProwessAtTheKhelMahakumbh;WinnersWereFelicitated. #VaranasiLiveNews
