Assembly Elections LIVE: 'हर जगह भारी जनसमर्थन', उदयनिधि स्टालिन बोले- तमिलनाडु में डीएमके करेगी क्लीन स्वीप

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 16 दिनों में उन्होंने करीब 100 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया है और हर जगह जनता से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट से डीएमके के उम्मीदवार स्टालिन ने कहा कि पार्टी इस चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। उनका कहना है कि जहां भी वे प्रचार के लिए जा रहे हैं, वहां जनता का उत्साह और समर्थन स्पष्ट रूप से दिख रहा है। राज्य में मतदान 23 अप्रैल को एक ही चरण में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

#IndiaNews #Election #National #AssemblyElection2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 07:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Assembly Elections LIVE: 'हर जगह भारी जनसमर्थन', उदयनिधि स्टालिन बोले- तमिलनाडु में डीएमके करेगी क्लीन स्वीप #IndiaNews #Election #National #AssemblyElection2026 #VaranasiLiveNews