Sonipat News: संपत्ति विवाद में घर में घुसकर मारपीट
गन्नौर। गढ़ी केसरी में संपत्ति विवाद को लेकर घर में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आठ नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गढ़ी केसरी के अरुण ने पुलिस को बताया कि करीब आठ माह पहले उनकी शादी गांव आंवली निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पत्नी और उसके परिजन मकान व जमीन पत्नी के नाम कराने का दबाव बनाने लगे। 7 जुलाई की रात पत्नी के रिश्तेदार पवन अपने साथियों के साथ घर पहुंचे और उनके पिता सतीश के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उनको भी लाठी, डंडों और राॅड से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए।
#AssaultInsideTheHouseOverAPropertyDispute #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 19:52 IST
Sonipat News: संपत्ति विवाद में घर में घुसकर मारपीट #AssaultInsideTheHouseOverAPropertyDispute #VaranasiLiveNews
