एशियाई पैरा गेम्स: भारत को शॉटपुट में तीनों पदक; सचिन ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण; यासिर-परवीन का कमाल

भारत के पैरा एथलीट सचिन सरजेराव खिलारी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बुधवार को नागोया में पुरुषों की एफ46 शॉटपुट स्पर्धा में सचिन ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में 15.87 मीटर दूर गोला फेंककर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। उनके इस प्रदर्शन के साथ भारत ने स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया। पेरिस पैरालंपिक 2024 के रजत पदक विजेता सचिन ने एशियाई पैरा गेम्स में अपना पिछला स्वर्ण भी बरकरार रखा। उन्होंने चीन में हुए पिछले संस्करण में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार उन्होंने 15.67 मीटर के पुराने गेम्स रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 15.87 मीटर का नया रिकॉर्ड कायम किया। भारत के मोहम्मद यासिर ने तीसरे प्रयास में 15.06 मीटर का थ्रो करके रजत पदक जीता, जबकि परवीन 14.94 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह पोडियम के तीनों स्थान भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहे।

#Sports #International #AsianParaGames2026 #SachinKhilari #MohdYasser #Parveen #Men'sShotPutF46 #IndiaMedalSweep #GamesRecord #ParisParalympics2024 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 04:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एशियाई पैरा गेम्स: भारत को शॉटपुट में तीनों पदक; सचिन ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण; यासिर-परवीन का कमाल #Sports #International #AsianParaGames2026 #SachinKhilari #MohdYasser #Parveen #Men'sShotPutF46 #IndiaMedalSweep #GamesRecord #ParisParalympics2024 #VaranasiLiveNews