बूथ स्तर पर साझा होंगी एएसडी सूचियां: डीसी अपराजिता

कैथल। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपराजिता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए बूथ स्तर पर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं की सूचियां (एएसडी) राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह सूची उन मतदाताओं की है जिनसे बीएलओ द्वारा तीन या अधिक बार घर-घर जाकर संपर्क करने तथा संबंधित राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की ओर से भी प्रयास किए जाने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। इन मतदाताओं की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कर किसी भी प्रकार की त्रुटि को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले ही दूर किया जाएगा।डीसी अपराजिता ने बताया कि जिले के 807 बूथ लेवल अधिकारी 1471 बूथ लेवल एजेंटों के साथ बूथ वार बैठकें आयोजित कर एएसडी सूचियां उपलब्ध कराएंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रत्येक मतदाता की सही स्थिति का निर्धारण करना है ताकि कोई भी पात्र वोटर मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।न्होंने कहा कि प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद बूथ वार, विधानसभा वार तथा जिलावार एएसडी सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे संबंधित मतदाता आसानी से अपनी जानकारी का सत्यापन कर सकेंगे।डीसी ने बताया कि 21 जून 2026 तक जिले में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा कुल 7 लाख 73 हजार 396 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर अपने फॉर्म भरकर जमा करें तथा मतदाता सूची को शुद्ध एवं अपडेट बनाने में निर्वाचन विभाग का सहयोग करें। संवाद

#ASDListsToBeSharedAtBoothLevel:DCAparajita #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 03:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बूथ स्तर पर साझा होंगी एएसडी सूचियां: डीसी अपराजिता #ASDListsToBeSharedAtBoothLevel:DCAparajita #VaranasiLiveNews