Rudraprayag News: मौसम बदलते ही ओपीडी में बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज

रुद्रप्रयाग। मौसम में बार-बार हो रहे परिवर्तन के बाद जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और हल्के बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। वहीं दमा (अस्थमा) के मरीजों की शिकायत भी बढ़ी है। जनरल फिजीशियन डॉ. महेश जोशी ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव, धूल-धुआं, परागकण और वायरल संक्रमण के कारण ये समस्याएं बढ़ी हैं। इसका बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक असर देखा जा रहा है। डॉक्टर ने मरीजों को हाथों की सफाई रखने, भीड़भाड़ और धूल वाले स्थानों से बचने के लिए कहा। वहीं दमा के मरीज इनहेलर साथ रखें। बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक दवा का सेवन न करें। वहीं यदि लगातार बुखार, तेज सांस फूलना या सीने में जकड़न जैसी समस्या हो तो तुरंत अस्पताल में जांच कराने पहुंचें। संवाद

#AsTheWeatherChanged #TheNumberOfPatientsWithColdAndCoughIncreasedInTheOPD. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: मौसम बदलते ही ओपीडी में बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज #AsTheWeatherChanged #TheNumberOfPatientsWithColdAndCoughIncreasedInTheOPD. #VaranasiLiveNews