Hamirpur (Himachal) News: ठंड बढ़ी तो गुड़ की मांग में घुली मिठास
बाजार में 80 रुपये किलो बिक रहा गुड़, दुकानदारों को कारोबार चमकने की उम्मीदतिल, मूंगफली और गुड़ से बने पकवानों की बढ़ी मांगसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। सर्दियों की दस्तक के साथ ही बाजारों में गुड़ की मांग बढ़ने लगी है। ठंड के मौसम में खानपान में गुड़ का इस्तेमाल बढ़ने से इसकी खरीदारी में तेजी आने लगी है। हमीरपुर में ग्राहक चीनी के साथ-साथ गुड़ को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इन दिनों बाजार में गुड़ करीब 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दुकानदारों को उम्मीद है कि सर्दियों के आगे बढ़ने के साथ इसकी बिक्री में और इजाफा होगा। दरअसल, सर्दियों में गुड़ को पारंपरिक खानपान का अहम हिस्सा माना जाता है। इसका इस्तेमाल चाय, दूध और विभिन्न व्यंजनों के अलावा रोटी, रेवड़ी, गजक, पिन्नी और गुड़ के लड्डू बनाने में किया जाता है। ठंड के मौसम में घरों में गुड़ से बनने वाले पारंपरिक पकवानों की मांग भी बढ़ जाती है। यही वजह है कि सर्दियों में इसकी खपत अन्य मौसमों की तुलना में अधिक देखने को मिलती है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। इससे किराना और खाद्य सामग्री की दुकानों पर कारोबार बेहतर रहने की संभावना है। गुड़ में आयरन के साथ पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कुछ खनिज तत्व पाए जाते हैं। सीमित मात्रा में इसका सेवन ऊर्जा प्रदान करता है। सर्दियों में लोग इसे तिल, मूंगफली और सूखे मेवों के साथ मिलाकर भी खाते हैं। गुड़ से तैयार गजक, चिक्की और लड्डू ठंड के मौसम में पसंद किए जाने वाले पारंपरिक खाद्य पदार्थ हैं।-सर्दियों में गुड़ का इस्तेमाल घरों में अधिक होता है। गुड़ और तिल से बने लड्डू तथा मूंगफली के साथ गुड़ खाना अच्छा लगता है। बाजार में गुड़ आसानी से उपलब्ध होने से इसकी खरीदारी कर रहे हैं। -सतीश सूद, ग्राहक हमीरपुरसर्दियों की शुरुआत के साथ ही गुड़ की मांग बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ग्राहक अधिक मात्रा में गुड़ खरीदेंगे। इससे कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। -विधि चंद, दुकानदार हमीरपुरसर्दियों में गुड़ की मांग सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहती है। लोग घरों में तिल के लड्डू, मूंगफली की चिक्की और अन्य पकवान बनाने के लिए गुड़ खरीदते हैं। -राजन कुमार, दुकानदार हमीरपुर विधि चंद, दुकानदार हमीरपुर विधि चंद, दुकानदार हमीरपुर
#AsTheColdIntensifies #TheDemandForJaggerySweetens. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 23, 2026, 17:38 IST
Hamirpur (Himachal) News: ठंड बढ़ी तो गुड़ की मांग में घुली मिठास #AsTheColdIntensifies #TheDemandForJaggerySweetens. #VaranasiLiveNews
