Kushinagar News: सहालग शुरू होते ही ट्रेनों में बढ़ी भीड़...यात्रा हुई मुश्किल

कप्तानगंज। सहालग शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। इसके चलते परदेश से शादी और धार्मिक समारोह में शामिल होने को लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल होता दिख रहा है। ट्रेनों में खिड़की दरवाजे और बाथरूम तक यात्री खड़े दिखे।कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के साथ साथ गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थाने रूट की ट्रेनों का संचालन होती है। मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, जम्मू कश्मीर के अलावा छोटे-बड़े शहरों के लिए भी ट्रेनों का आना जाना लगा रहता है।कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से यात्रा करने के लिए कुशीनगर जनपद के अलावा महराजगंज जनपद और नेपाल तक के लोग यात्रा करने आते हैं जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर हर समय भीड़ भाड़ रहती है। सहालग शुरू होते ही ट्रेनों में काफी भीड़-भाड़ होने के कारण लोगों को यात्रा करना भारी पड़ रहा है। क्योंकि सीट के अलावा खिड़की दरवाजे और बाथरूम तक यात्री खड़े दिखे और अपने सीट से उठाना बहुत कठिन हो गया था ।0सत्याग्रह एक्सप्रेस से दिल्ली से कप्तानगंज पहुंचा हूं स्लीपर कोच में कन्फर्म टिकट होने के बाद भी सीट से उठना मुश्किल हो गया है।और एक एक मिनट भारी पड़ रहा था। -जगरनाथ यादव, कप्तानगंज 0सप्तक्रांति सुपर फास्ट से कानपुर से कप्तानगंज पहुंचा हूं। कन्फर्म टिकट नहीं होने के कारण जनरल कोच से यात्रा करके आया हूं। यात्रा खड़े होकर पूरी की है। -ब्रह्मानंद गुप्ता, लक्ष्मीगंज

#KushinagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: सहालग शुरू होते ही ट्रेनों में बढ़ी भीड़...यात्रा हुई मुश्किल #KushinagarNews #VaranasiLiveNews