मुक्केबाजी में आर्यन जाखड़ ने जीता स्वर्ण पदक

संवाद न्यूज एजेंसीसाल्हावास। खंड मातनहेल के खिलाड़ी नित नई ऊंचाई छू रहे हैं। क्षेत्र के गांव लडायन के 11 वर्षीय आर्यन जाखड़ ने अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि आर्यन ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हिसार छावनी में आयोजित हुई 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग के 28 से 30 किलोग्राम वजन में भाग लिया। प्रतियोगिता में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। आर्यन जाखड़ केंद्रीय विद्यालय मानेसर (गुरुग्राम) के सातवीं के छात्र हैं। दो वर्ष पहले मानेसर में स्थित होंडा सामाजिक विकास केंद्र में कोच कपिल की देखरेख में अभ्यास शुरू किया था। नियमित अभ्यास और कुशल मार्गदर्शन के कारण कम उम्र में खिलाड़ी ने पदक प्राप्त किया है। पूरे गांव में खुशी की लहर है। परदादा स्व. हवलदार मातुराम सर्विसेज की टीम में गोला फेंक के खिलाड़ी रहे हैं।

#AryanJakharWonTheGoldMedalInBoxing. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 17:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मुक्केबाजी में आर्यन जाखड़ ने जीता स्वर्ण पदक #AryanJakharWonTheGoldMedalInBoxing. #VaranasiLiveNews