Chamoli News: बदरीनाथ में कलाकारों की भजन प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

फोटो---बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर प्रांगण में शनिवार को सांस्कृतिक व भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें नारायण आर्ट निर्भर भारत के कलाकारों ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। शनिवार को आयोजित इस भक्ति कार्यक्रम में विपुल मेहता, सोनम, हरिओम शरण और भूमेश पंवार ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दी। इसमें 'श्रीमन नारायण नारायण हरि हरि' 'नाम तुम्हारा बदरीविशाल..'राधिका गोरी से' 'मेरे सर पर रख दो बदरी केदार का हाथ' सहित कई शानदार भजन शामिल रहे। भजन कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर बदरीविशाल के जयघोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के दौरान बामणी गांव की महिला मंगल दल टीम ने भी अपनी सहभागिता निभाई। इससे पहले नंदा चौक बामणी गांव में भी भजन संध्या का आयोजन किया गया था।

#Artists'*bhajan*PerformancesAtBadrinathLeftTheAudienceSpellbound. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 20:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: बदरीनाथ में कलाकारों की भजन प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध #Artists'*bhajan*PerformancesAtBadrinathLeftTheAudienceSpellbound. #VaranasiLiveNews