Panipat News: कला को संस्कृति और अभिव्यक्ति का बताया मूल आधार

पानीपत। विश्व कला दिवस के अवसर पर जिले के शिक्षकों, कलाकारों और शिक्षाविदों ने कला के महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए इसे जीवन, संस्कृति और अभिव्यक्ति का मूल आधार बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि कला व्यक्ति के भीतर संवेदनशीलता, रचनात्मकता और सकारात्मक सोच का विकास करती है। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निरंतर निखारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कला न केवल जीवन को सुंदर बनाती है, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति को जीवित रखने का सशक्त माध्यम भी है।लोक कला संरक्षण के साथ नवाचार का संगम- प्रदीप मलिक : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडोली के ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक पिछले 25 वर्षों से कला के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मलिक ने जिला व राज्य स्तरीय आयोजनों में अपनी रंगोली और 3डी पेंटिंग से विशेष पहचान बनाई है। वे विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के दौरान आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाकर विद्यार्थियों को सरकारी शिक्षा से जोड़ने का भी कार्य करते हैं। उनका मानना है कि “कला जीवन में सौंदर्य, आनंद और सृजनात्मकता का संचार करती है, और जहां कल्पना है वहीं सच्ची कला है। संवाद

#ArtIsSaidToBeTheFundamentalBasisOfCultureAndExpression #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 02:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: कला को संस्कृति और अभिव्यक्ति का बताया मूल आधार #ArtIsSaidToBeTheFundamentalBasisOfCultureAndExpression #VaranasiLiveNews