Chamoli News: सेना की सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 प्रतियोगिता आज से

ज्योतिर्मठ। गढ़वाल के हिमालयी क्षेत्र में भारतीय सेना की ओर से सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। 113 किमी लंबी इस यात्रा में तीन केदार शामिल हैं। सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस आयोजन का उद्देश्य साहसिक खेलों के माध्यम से विरासत संरक्षण, पर्यटन और विकास को बढ़ावा देना है। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत यह आयोजन सीमांत गांवों में रोजगार और पर्यटन को प्रोत्साहित करेगा। इस यात्रा में कल्पेश्वर, रुद्रनाथ और तुंगनाथ शामिल हैं। प्रतियोगिता में 300 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें 200 पुरुष-महिलाएं और 100 सेवा कर्मी शामिल हैं। विभिन्न आयु वर्ग के लिए 14 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। प्रथम दिवस हेलंग से कलगोठ 36 किमी की दूरी, दूसरे दिन कलगोठ से मंडल 39 किमी और तीसरे दिन मंडल से ऊखीमठ 38 किमी की दूरी तय की जाएगी। संवाद

#Army'sSuryaDevbhoomiChallenge2.0CompetitionBeginsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: सेना की सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 प्रतियोगिता आज से #Army'sSuryaDevbhoomiChallenge2.0CompetitionBeginsToday #VaranasiLiveNews