Chamoli News: सेना का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दो जवान घायल

फोटोचोपता रोड पर हुआ हादसा, क्षेत्र में नेटवर्क की व्यवस्था के लिए सामान लेने जा रहा था मंडल निर्जन क्षेत्र होने के कारण नहीं बहुत देर तक खाई में पड़े रहेसंवाद न्यूज एजेंसीगोपेश्वर। चोपता से मंडल की ओर आ रहा सेना का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में सवार सेना के दो जवान घायल हो गए। क्षेत्र में नेटवर्क नहीं होने के कारण किसी को फोन भी नहीं किया जा सका। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया फिर जिला अस्पताल लाए। एक गंभीर घायल को सेना के हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर किया गया। सेना की ओर से सूर्य देवभूमि चैलेंज का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागी मंडल होते हुए चोपता के रास्ते ऊखीमठ जाएंगे। इस क्षेत्र में नेटवर्क की व्यवस्था करने के लिए सेना की सिग्नल कंपनी काम कर रही है। बृहस्पतिवार को चोपता से कुछ सामान लेने के लिए सेना के दो जवान वाहन से मंडल जा रहे थे। मंडल से करीब 12 किमी पीछे दिलो बैंड के पास तीव्र ढलान पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी सीमित होती है और यहां नेटवर्क भी नहीं है। ऐसे में घायल जवान काफी देर तक वहीं पड़े रहे। इसी दौरान कुछ लोग चोपता की तरफ से गोपेश्वर आ रहे थे। प्रदीप रमोला ने बताया कि सड़क का पुश्ता टूटा हुआ दिखा तो गाड़ी रोक दी। वहां करीब 30 मीटर नीचे सेना का वाहन गिरा हुआ था। तुरंत नीचे गए और दोनों घायल जवानों को सड़क तक पहुंचाया। नेटवर्क नहीं होने से एंबुलेंस को भी फोन नहीं कर पाए। उनके साथ में राहुल रमोला, विक्रम व अजय पंवार ने भी जवानों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। जिला अस्पताल में घायल जवान जाबाज सिंह (29) पुत्र जय भगवान सिंह जिला भिवानी, हरियाणा और धवन सिंह (23) को उपचार शुरू किया गया। धवन सिंह के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उन्हें सेना के हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर सेना के अन्य जवान भी अस्पताल पहुंचे।

#ArmyVehicleLostControlAndFellIntoADitch #TwoSoldiersInjured #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: सेना का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दो जवान घायल #ArmyVehicleLostControlAndFellIntoADitch #TwoSoldiersInjured #VaranasiLiveNews