Panipat News: ड्यूटी के लिए घर से निकला सेना का राइफलमैन लापता
रादौर। घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला सेना का राइफलमैन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 30 वर्षीय राइफलमैन राहुल गांव धनौरा जागीर का रहने वाला है। पिता उसे तीन दिन पहले बस अड्डे पर छोड़कर गए थे। उसके बाद राहुल न तो ड्यूटी पर पहुंचा और न ही घर लौटा। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार 30 वर्षीय राहुल भारतीय सेना में राइफलमैन के पद पर तैनात हैं। पिता राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह राहुल को ड्यूटी पर जाने के लिए रादौर बस अड्डे तक छोड़कर आए थे। इसके बाद राहुल न तो अपनी ड्यूटी पर पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। संवाद---------
#ArmyRiflemanWhoLeftHomeForDutyGoesMissing #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 03:35 IST
Panipat News: ड्यूटी के लिए घर से निकला सेना का राइफलमैन लापता #ArmyRiflemanWhoLeftHomeForDutyGoesMissing #VaranasiLiveNews
