डीईआई शोध छात्रा हत्याकांड: अदालत में हुई बहस, 31 जुलाई को फिर होगी सुनवाई; दोनों आरोपी अदालत में रहे मौजूद
आगरा के दयालबाग शैक्षिक संस्थान (डीईआई) की शोध छात्रा हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को बहस हुई। अपर जिला जज प्रथम पुष्कर उपाध्याय की अदालत में बचाव पक्ष की तरफ से दलीलें दी गईं। 31 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। ये भी पढ़ें -UP:गेहूं का आटा खाना भूल जाएंगे, जब खाएंगे इन आठ तरह के हाई-फाइबर आटे की रोटियां; स्वाद के साथ मिलेगा पोषण घटना 15 मार्च, 2013 की है। आरोप के मुताबिक, डीईआई की नैनो बायोटेक्नोलॉजी लैब में शोध छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने उदय स्वरूप और लैब टेक्नीशियन यशवीर संधू को गिरफ्तार किया, उन्हें जेल भेजा गया। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई, जिसने अपनी विवेचना में केवल उदय स्वरूप को आरोपी बनाया। ये भी पढ़ें -स्मार्ट सिटी आगरा का हाल:कदम-कदम पर गड्ढे, पहली बारिश में उखड़ी सड़कें; लोगों का चलना हो रहा दुश्वार अब तक अभियोजन पक्ष के चार दर्जन से अधिक गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। बचाव पक्ष की ओर से भी पांच गवाहों की गवाही कराई गई, जिनमें लंदन (इंग्लैंड) निवासी फॉरेंसिक डीएनए विशेषज्ञ डॉ. एंडेरी सेमिकोस्की की गवाही हुई। वादी पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने सभी बचाव गवाहों से जिरह की। सुनवाई के दौरान वादी के अलावा आरोपी उदय स्वरूप और यशवीर संधू भी अदालत में मौजूद रहे। ये भी पढ़ें - UP:लेडी लॉयल होगा शिफ्ट, एसएन में बनेगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; सीएम योगी देंगे आगरा को बड़ी सौगात
#CityStates #Agra #Mathura #UttarPradesh #Dei #ResearchScholarMurderCase #CourtHearing #Cbi #UdaySwaroop #YashveerSandhu #ForensicDna #Trial #Arguments #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 13:39 IST
डीईआई शोध छात्रा हत्याकांड: अदालत में हुई बहस, 31 जुलाई को फिर होगी सुनवाई; दोनों आरोपी अदालत में रहे मौजूद #CityStates #Agra #Mathura #UttarPradesh #Dei #ResearchScholarMurderCase #CourtHearing #Cbi #UdaySwaroop #YashveerSandhu #ForensicDna #Trial #Arguments #VaranasiLiveNews
