Delhi NCR News: भारत भारती के सेवा कार्यों की सराहना

नई दिल्ली। दिल्ली के दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता भारत भारती पिछले दो दशकों से सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों के मुद्दों के साथ-साथ जरूरतमंद, पीड़ित और असहाय लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उनके कई सुझावों और पहलों की विदेश मंत्रालय ने भी सराहना की है। भारत भारती ने बीते कई सालों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, विदेश मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े कई विषयों पर ज्ञापन और सुझाव सौंपे हैं। भारत भारती के अनुसार,अगर सरकार, सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट क्षेत्र, प्रवासी भारतीयों और समाज के सक्षम लोगों का सहयोग मिले तो जनसेवा और राष्ट्रहित से जुड़े उनके प्रयासों को और व्यापक बनाया जा सकता है। संवाद

#AppreciationForTheServiceActivitiesOfBharatBharati #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: भारत भारती के सेवा कार्यों की सराहना #AppreciationForTheServiceActivitiesOfBharatBharati #VaranasiLiveNews