15 जुलाई तक करें आईटीआई में आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़। बहादुरगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन और ट्रेड चॉइस फिलिंग जारी है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा ने अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की है।जीआईटीआई बहादुरगढ़ के अनुदेशक बिजेंद्र दलाल ने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार, अप्रेंटिसशिप और स्वरोजगार के अवसर देता है। प्रवेश नोडल अधिकारी उमा रानी ने अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन और ट्रेड विकल्प भरने की अपील की। संस्थान में इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेड उपलब्ध हैं।
#ApplyForITIByJuly #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:36 IST
15 जुलाई तक करें आईटीआई में आवेदन #ApplyForITIByJuly #VaranasiLiveNews
