Rohtak News: एमडीयू में दाखिले के लिए सात तक होंगे आवेदन, 10 से 16 तक लेेंगे प्रवेश परीक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में उच्च शिक्षा और कॅरिअर निर्माण के कई अवसर उपलब्ध हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।विश्वविद्यालय के जनसंपर्क निदेशक सुनित मुखर्जी ने बताया कि विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स (यूटीडी) में विभिन्न रोजगारोन्मुखी और पेशेवर पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून है।एमडीयू में चार वर्षीय पाठ्यक्रमों के तहत बीसीए में 160 सीटें, बीबीए में 120 सीटें, बीए अंग्रेजी में 60 सीटें, बीए इतिहास में 60 सीटें, बीए अर्थशास्त्र में 60 सीटें, बीए लोक प्रशासन में 60 सीटें, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (पेंटिंग) में 30 सीटें, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 60 सीटें तथा बीबीए हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट में 30 सीटें उपलब्ध हैं। संकाय के पाठ्यक्रमों में बीएससी गणित की 60 सीटें, बीएससी गणित (सेल्फ फाइनेंसिंग) की 60 सीटें, बीएससी सांख्यिकी की 60 सीटें तथा बीएससी जेनेटिक्स की 30 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा बीपीएचएस पाठ्यक्रम में भी 30 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।पांच वर्षीय एलएलबी ऑनर्स में 120 सीटें तथा मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, एमडीयू-सीपास, गुरुग्राम में बीबीए की 60 सीटों तथा पांच वर्षीय समेकित एलएलबी ऑनर्स कार्यक्रम की 240 सीटों पर प्रवेश होंगे। बीए-बीएड तथा बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रमों में 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाएं 10 जून से 16 जून तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करें।

#ApplicationsForAdmissionToMDUWillBeAcceptedTill7th #EntranceExamsWillBeConductedFrom10thTo16th. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 18:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: एमडीयू में दाखिले के लिए सात तक होंगे आवेदन, 10 से 16 तक लेेंगे प्रवेश परीक्षाएं #ApplicationsForAdmissionToMDUWillBeAcceptedTill7th #EntranceExamsWillBeConductedFrom10thTo16th. #VaranasiLiveNews