Panipat News: फाल्ट से जले उपकरण, उमस के बीच बढ़ी बिजली की मांग

पानीपत। जिले में बढ़ती गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। रविवार को कई क्षेत्रों में बिजली फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं के घरेलू बिजली उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। गांव भालसी सहित अन्य इलाकों में कहीं पंखे और कूलर जल गए तो कई घरों में इनवर्टर की बैटरियां फटने की शिकायतें सामने आईं। इससे उपभोक्ताओं में बिजली निगम के प्रति नाराजगी देखी गई। गांव भालसी निवासी रोहताश, राज सिंह,विष्णु ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण उनके घरों में बिजली उपकरण खराब हो गए। रोहताश ने बताया कि उसके चार पंखे खराब हो गए। विष्णु ने बताया कि उसके मकान में लगा इन्वर्टर खराब हो गया और बैटरी फट गई। राज सिंह ने भी अपने घर में बिजली उपकरण खराब होने की बात कही। दूसरी ओर, तापमान और उमस बढ़ने से बिजली की मांग फिर तेज हो गई। 12 जुलाई को जिले में बिजली की खपत 153.77 लाख यूनिट दर्ज की गई। कृषि क्षेत्र में भी एक ही दिन में खपत 31.15 लाख यूनिट से बढ़कर 35.14 लाख यूनिट पहुंच गई। संवाद

#AppliancesDamagedDueToFaults;ElectricityDemandRisesAmidstHumidConditions. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: फाल्ट से जले उपकरण, उमस के बीच बढ़ी बिजली की मांग #AppliancesDamagedDueToFaults;ElectricityDemandRisesAmidstHumidConditions. #VaranasiLiveNews