Himachal: एपीएल उपभोक्ताओं को झटका, 13 नहीं, डिपुओं में अब इतने किलो ही मिलेगा आटा
होली और नवरात्रों से पहले सरकार ने एपीएल उपभोक्ताओं के आटे की सप्लाई में बड़ी कटौती की है। मार्च में सरकारी राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को मात्र 11 किलो आटा ही मिलेगा। इससे पहले डिपुओं पर 14 किलो आटा मिलता था। फरवरी में एक किलो सप्लाई कम कर इसे 13 किलो किया, जबकि मार्च में दो किलो प्रति राशन कार्ड आटा कम कर दिया है। सरकार ने करीब दो साल बाद एक साथ इतनी बड़ी कटौती की है। इससे पहले मई 2023 में 11 किलो आटा की सप्लाई की गई थी। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला अधिकारियों को राशन की अलाॅटमेंट जारी कर दी है। मार्च के पहले सप्ताह के भीतर डिपुओं में राशन पहुंच जाएगा।
#CityStates #Shimla #HimachalPds #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 19:25 IST
Himachal: एपीएल उपभोक्ताओं को झटका, 13 नहीं, डिपुओं में अब इतने किलो ही मिलेगा आटा #CityStates #Shimla #HimachalPds #VaranasiLiveNews
