जो गलत लगा वह कहा , धुरंधर की आलोचना पर बोले अनुराग कश्यप, निगेटिव रिव्यू पर ट्रोलिंग को बताया सुनियोजित

अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाकी को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। अब अनुराग कश्यप ने किसी फिल्म को निगेटिव रिव्यू देने पर अभिनेताओं के फैंस द्वारा क्रिटिक्स की आलोचना करने पर नाराजगी जताई है। अनुराग का कहना है कि यह सब करवाया जाता है और एक सुनियोजित तरीके से होता है। उन्होंने कहा कि फैन ग्रुप द्वारा की जाने वाली ये प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया की देन हैं। मुझे जो फिल्म जैसी लगती है, मैं वैसा कहता हूं फिल्म क्रिटिक्स सुचरिता त्यागी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में अनुराग कश्यप ने निगेटिव रिव्यू को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने धुरंधर का उदाहरण भी दिया। निर्देशक ने कहा कि यह विरोध फिर से सोशल मीडिया की देन है। द न्यू यॉर्कर में एक शानदार लेख छपा था कि कैसे साउथ में हीरो बनाने के लिए फैन क्लब बनाए गए। इसमें से बहुत कुछ स्वाभाविक नहीं है। मुझे सच में लगता है कि यह स्वाभाविक नहीं है। मैं हाल ही में आई फिल्म 'धुरंधर' के बारे में बात करूंगा। जिस तरह से सब पर हमला किया गया, वह बेवजह है। किसी ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि आपने क्रिटिक्स गिल्ड की पोस्ट शेयर की थी। इंडस्ट्री से किसी ने शेयर नहीं किया। पर आपको 'धुरंधर में अच्छा भी लगा बहुत कुछ। मैंने जो मुझे गलत लगा, वह कहा और मैंने यह भी कहा कि जो चीज गलत है, वो गलत है। मुझे कैसी लगी का मतलब यह नहीं है कि मैं अपनी राय किसी और पर थोपने जा रहा हूं। तुम फिल्म में क्या देख रहे हो, वो तुम देख रहे हो। जो मैं देख रहा हूं, वो मैं देख रहा हूं। मैं जो कर रहा हूं उसे देख रहा हूं।

#Bollywood #National #AnuragKashyap #AnuragKashyapOnCritics #Dhurandhar #AnuragKashyapOnDhurandhar #AnuragKashyapPraisesDhurandhar #AnuragKashyapLovesDhurandhar #AnuragKashyapMovies #AnuragKashyapCareer #AnuragKashyapLastMovie #AnuragKashyapUpcomingMovie #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 14:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जो गलत लगा वह कहा , धुरंधर की आलोचना पर बोले अनुराग कश्यप, निगेटिव रिव्यू पर ट्रोलिंग को बताया सुनियोजित #Bollywood #National #AnuragKashyap #AnuragKashyapOnCritics #Dhurandhar #AnuragKashyapOnDhurandhar #AnuragKashyapPraisesDhurandhar #AnuragKashyapLovesDhurandhar #AnuragKashyapMovies #AnuragKashyapCareer #AnuragKashyapLastMovie #AnuragKashyapUpcomingMovie #VaranasiLiveNews