15 February Ko Kaun Sa Day Hai: एंटी वैलेंटाइन सप्ताह शुरू, जानिए आज कौन सा दिन है

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने के बाद 15 फरवरी से शुरू होता है एंटी वैलेंटाइन वीक। यह सप्ताह सिंगल लोगों के लिए, या जिनका दिल टूटा है, उनके लिए है। इसे मजे के लिए मनाने का चलन आया। एंटी वैलेंटाइन सप्ताह का पहला दिनस्लैप डे (Slap Day) के नाम से जाना जाता है। यह दिन खासतौर पर उन लोगों के लिए माना जाता है जो रिश्तों में धोखा, ब्रेकअप या बुरे अनुभव से गुज़रे होते हैं। हालांकि स्लैप शब्द प्रतीकात्मक है। इसका मतलब किसी को सच में थप्पड़ मारना नहीं, बल्कि नकारात्मक रिश्तों और यादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना है। एंटी वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट 15 फरवरी – Slap Day 16 फरवरी – Kick Day 17 फरवरी – Perfume Day 18 फरवरी – Flirting Day 19 फरवरी – Confession Day 20 फरवरी – Missing Day 21 फरवरी – Breakup Day 15 फरवरी को स्लैप डे क्यों मनाया जाता है स्लैप डे उन लोगों के लिए एक प्रतीकात्मक दिन है जो, ब्रेकअप के दर्द से उबरना चाहते हैं टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकल चुके हैं धोखा या बेवफाई का सामना कर चुके हैं अपनी जिंदगी में नई शुरुआत करना चाहते हैं यह दिन लोगों को मानसिक रूप से मजबूत बनने और खुद को प्राथमिकता देने का संदेश देता है। स्लैप डे कैसे मनाते हैं हालांकि यह कोई आधिकारिक या पारंपरिक त्योहार नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया के दौर में युवा इसे अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट करते हैं: 1. नकारात्मक यादों को अलविदा कहना पुरानी चैट्स, फोटो या मैसेज डिलीट कर नए सिरे से शुरुआत करना। मोटिवेशनल पोस्ट शेयर करना फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप स्टेटस पर सेल्फ-लव और मूव ऑन से जुड़े कोट्स शेयर करना। खुद को ट्रीट देना दोस्तों के साथ आउटिंग, मूवी या शॉपिंग करके खुद को खुश रखना। सेल्फ-केयर पर फोकस जिम, योग, मेडिटेशन या कोई नया हॉबी शुरू करना। एंटी वैलेंटाइन वीक की लोकप्रियता क्यों बढ़ रही है सोशल मीडिया ट्रेंड्स मीम्स और वायरल कंटेंट ब्रेकअप कल्चर पर खुलकर बात करना सेल्फ-लव और मेंटल हेल्थ पर बढ़ती जागरूकता आज के समय में युवा वर्ग रिश्तों को लेकर ज्यादा जागरूक है और अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहा है।

#Lifestyle #National #AntiValentineWeek2026 #SlapDay #15February2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 18:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




15 February Ko Kaun Sa Day Hai: एंटी वैलेंटाइन सप्ताह शुरू, जानिए आज कौन सा दिन है #Lifestyle #National #AntiValentineWeek2026 #SlapDay #15February2026 #VaranasiLiveNews