रेबीज इंजेक्शन की कीमत बढ़ी: फेफड़ों की बीमारी की नई दवाई के दाम तय, निमोनिया की नई वैक्सीन को लेकर ये फैसला
देश में रेबीज के गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन इंजेक्शन की कीमत करीब साढ़े सात रुपये बढ़ा दी गई है। जबकि, फेफड़ों की गंभीर बीमारी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज यानी सीओपीडी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली नई ट्रिपल-थेरेपी दवा की अलग खुदरा कीमत तय की गई है। अस्पतालों में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चार तरह की ड्रिप (आईवी फ्लूड्स) की कीमतों को भी मंजूरी दी गई है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कुल छह दवा फॉर्मूलेशन से जुड़े अहम मूल्य संबंधी फैसलों पर मुहर लगा दी है, जबकि बच्चों को निमोनिया से बचाने वाली नई वैक्सीन न्यूबेवैक्स-14 न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट को पांच साल के लिए दवा मूल्य नियंत्रण (डीपीसीओ) से छूट देने का निर्णय लिया है। एनपीपीए ने एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन 300 आईयू/एमएल की संशोधित सीलिंग प्राइस 112.19 रुपये प्रति मिलीलीटर से बढ़ाकर 119.48 रुपये प्रति मिलीलीटर कर दी है। यह फैसला दवा की कीमत को लेकर दाखिल समीक्षा याचिका और कंपनियों से प्राप्त नए मूल्य आंकड़ों के आधार पर लिया गया। इस इंजेक्शन का इस्तेमाल कुत्ता, बंदर या अन्य संदिग्ध जानवर के काटने के बाद गंभीर मामलों में एंटी-रेबीज वैक्सीन के साथ किया जाता है, ताकि संक्रमण का खतरा कम किया जा सके। सीओपीडी मरीजों को नई ट्रिपल-थेरेपी दवा एनपीपीए ने ग्लाइकोपाइरोनियम, फॉर्मोटेरोल, बुडेसोनाइड के संयोजन वाली नेबुलाइजेशन दवा के लिए 56.35 रुपये प्रति मिलीलीटर की अलग खुदरा कीमत तय की है। यह दवा विशेष रूप से सीओपीडी के मरीजों के लिए विकसित की गई है। चार तरह की ड्रिप की कीमतों को मंजूरी बैठक में डेक्सट्रोज 5% इंजेक्शन की कीमत 97.40 रुपये, सोडियम क्लोराइड (नॉर्मल सलाइन) की कीमत 100.87 रुपये, डेक्सट्रोज व सोडियम क्लोराइड की कीमत 102.34 रुपये और कंपाउंड सोडियम लैक्टेट (रिंगर लैक्टेट) की कीमत 116.95 रुपये तय की गई है।
#Lifestyle #IndiaNews #National #AntiRabiesImmunoglobulinPrice #CopdTripleTherapyDrug #PneumoniaVaccineDpcoExemption #NppaMedicinePriceRevision #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 21, 2026, 05:05 IST
रेबीज इंजेक्शन की कीमत बढ़ी: फेफड़ों की बीमारी की नई दवाई के दाम तय, निमोनिया की नई वैक्सीन को लेकर ये फैसला #Lifestyle #IndiaNews #National #AntiRabiesImmunoglobulinPrice #CopdTripleTherapyDrug #PneumoniaVaccineDpcoExemption #NppaMedicinePriceRevision #VaranasiLiveNews
