Dhamtari: फिर एक अधेड़ व्यक्ति की तेंदुआ ने ली जान , आसपास के ग्रामीणों में दहशत

धमतरी जिले में फिर एक बार तेंदुआ का डर जंगली इलाकों के आसपास रहने वाले बैठ गया है।जिले के बेलरगांव क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में तेंदुआ ने हमला किया है।इस हमले में एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना मिलते ही वन विभाग और और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।इस के साथ ही आसपास के सभी ग्रामीणों से सतर्कता से रहने की अपील की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के अंतिम छोर पर बसे बेलरगांव इलाके के कोरमुड़ गांव में तेंदुआ के हमले का मामला सामने आया है।इस हमले में चौथराम मंडावी 55 वर्ष निवासी कोरमुड़ की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक 26 मईकी शाम शौच के लिए गांव के पास पहाड़ी इलाके की ओर गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की।वही आज 28 मई को चौथराम का शव बरामद किया गया।चौथराम के शरीर का एक हाथ और पैर गायब था, वहीं पेट भी फटा हुआ मिला। घटनास्थल पर घसीटने के निशान भी पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए के हमले में उसकी मौत हुई है।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग द्वारा इलाके में निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

#CityStates #Dhamtari #DhamtariNews #LeopardNews #DeathNews #AttackNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 18:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dhamtari: फिर एक अधेड़ व्यक्ति की तेंदुआ ने ली जान , आसपास के ग्रामीणों में दहशत #CityStates #Dhamtari #DhamtariNews #LeopardNews #DeathNews #AttackNews #VaranasiLiveNews