Pauri News: शीतला देवी मंदिर में वार्षिक पूजन शुरू
फोटोश्रीनगर। भक्तियाना स्थित मां शीतला देवी मंदिर में जेठ मास की तीन दिवसीय वार्षिक पूजा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। पहले दिन प्रातःकाल में मां को स्नान कराया गया। इसके बाद मां को नए वस्त्र पहनाकर और फूल मालाओं से मां का भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद पूजन शुरू किया गया। पूजन कार्यक्रम आचार्य बीपी गोदियाल और गणेश सेमवाल ने संपन्न कराया। इस अवसर पर महंत मगनांद पटवाल, कमलेश नैथानी, सूर्यप्रकाश नौटियाल, सते सिंह रावत, हिमांशु बहुगुणा, केएन पटवाल और विजय पटवाल मौजूद रहे। पूजन के साथ ही मंदिर प्रांगण में पारंपरिक मां मंडाण की भी शुरुआत हो गई। संवादश्री गुरु माणिकनाथ मेले का आयोजन 30 सेकीर्तिनगर। डागर पट्टी क्षेत्र में सिद्धपीठ श्री गुरु माणिकनाथ पर्यटन विकास मेला समिति की ओर से तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जाएगा। मेले का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार डागर में होगा। मेला समिति के अनुसार 30 मई को मेला शुभारंभ पर लोक गायक सौरभ मैठाणी एवं अंजली देवी की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी। 31 को निशान यात्रा को कोठार गांव से माणिकनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया जाएगा। शाम को माणिकनाथ में रात्रि विश्राम होगा। 1 जून को कार्यक्रम का समापन कोठार गांव में होगा। मेला संचालक गौरव नेगी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल तथा विशिष्ट अतिथि देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी मौजूद रहेंगे। संवादअखंड महायज्ञ में पहुंच रहे श्रद्धालुश्रीनगर। देवलगढ़ स्थित श्रीराजराजेश्वरी प्राचीन सिद्धपीठ में जनकल्याण के लिए मां राजराजेश्वरी के छठवें अखंड महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ 27 मई को हुआ था जबकि 31 मई को समापन होगा। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस बद्रीश महाराज व दूसरे दिन व्यास तुलसी राम गैरोला ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। कहा कि श्री राजराजेश्वरी की अराधना करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। संवाद
#AnnualWorshipBeginsAtSheetlaDeviTemple #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:57 IST
Pauri News: शीतला देवी मंदिर में वार्षिक पूजन शुरू #AnnualWorshipBeginsAtSheetlaDeviTemple #VaranasiLiveNews
