Kullu News: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया रोष
पतलीकूहल पहुंचा सीपीआईएम का जत्था अभियानप्रदेश के अधिकारों पर हमला करने का लगाया आरोपसंवाद न्यूज एजेंसीपतलीकूहल (कुल्लू)। प्रदेश में सीपीआईएम की राज्य कमेटी का जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर आठ मार्च से चलाया जा रहा जत्था अभियान शुक्रवार को पतलीकूहल पहुंचा। इसके माध्यम से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों से संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया जा रहा है। प्रदेशभर में इस अभियान के तहत जगह-जगह जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। सीपीआईएम राज्य कमेटी के सचिवालय सदस्य एवं ठियोग के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश के लिए मिलने वाली आरडीजी को समाप्त कर प्रदेश के अधिकारों और अस्तित्व पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल की आर्थिक संरचना विशेष परिस्थितियों पर आधारित है। ऐसे में आरडीजी को खत्म करना प्रदेश के विकास और वित्तीय संतुलन के लिए घातक साबित हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए बने 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम कोड लागू किए जा रहे हैं, जिससे मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे। मनरेगा कानून को कमजोर करने के प्रयास से ग्रामीण भारत के लोगों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार के अमेरिका, न्यूजीलैंड और यूरोपियन यूनियन के देशों के साथ किए जा रहे व्यापारिक समझौतों की भी आलोचना की। इस दौरान राज्य सचिवालय सदस्य प्रेम गौतम, राज्य कमेटी सदस्य चंद्रकांता, जिला कमेटी सदस्य राजेश ठाकुर, चमन लाल, ममता नेगी, अनिल कुमार, नीलचंद, भूप सिंह तथा कुल्लू लोकल कमेटी के सचिव गोविंद भंडारी उपस्थित रहे।
#AngerExpressedAgainstThePoliciesOfTheCentralGovernment #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 13, 2026, 17:56 IST
Kullu News: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया रोष #AngerExpressedAgainstThePoliciesOfTheCentralGovernment #VaranasiLiveNews
