Kangra News: न्यूनतम मजदूरी के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने शुक्रवार को काला दिवस मनाते हुए अपनी मांगों को लेकर जिला भर के सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारत सरकार श्रम संहिताओं के माध्यम से न्यूनतम मजदूरी का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मात्र 2700 और सहायिकाओं को 1300 रुपये प्रति माह वेतन दे रही है। उन्होंने कहा कि बैठकों में सरकारों की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिले, लेकिन मांगें आज तक पूरी नहीं हुई हैं। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने 2018 से लंबित मानदेय में वृद्धि करने, आईसीडीएस की स्वर्ण जयंती मनाने, वर्ष 2022 के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार ग्रेच्युटी लागू करने तथा फेस रिकग्निशन सिस्टम की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। इसके अलावा पूर्व प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को ग्रेड 3 और 4 सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने तथा बजट घोषणा के अनुसार पोषण आहार की गुणवत्ता सुधारने की मांग उठाई गई। जिला कांगड़ा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन की महासचिव लज्या ठाकुर ने बताया कि जिला भर में कार्यकर्ताओं ने दोपहर दो बजे केंद्रों को बंद कर सरकार को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मांगें जल्द पूरी करने की अपील की है ताकि भविष्य में सेवाएं प्रभावित न हों।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:48 IST
Kangra News: न्यूनतम मजदूरी के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
