Sonipat News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सरपंच पर लगाए कार्य में हस्तक्षेप करने के आरोप

गन्नौर। गांव अगवानपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ पिंकी देवी ने सरपंच मनजीत पर सरकारी कार्य में हस्तक्षेप और झूठी शिकायतें कर परेशान करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा कि सरपंच बिना किसी वैधानिक अधिकार के उनके कार्यों में दखल देते हैं और बार-बार शिकायतें कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र को लगभग दो किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया और पुराने केंद्र पर ताला लगा दिया गया।इससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं व अन्य लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिंकी देवी ने बताया कि बीएलओ के रूप में सरकारी कार्य करने में भी बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने, सरकारी कार्य में हस्तक्षेप रोकने व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार है। आंगनबाड़ी केंद्र चौपाल में चल रहा था। चौपाल के नवीनीकरण का बजट आने के बाद केंद्र को यहां से अक्तूबर में खाली कराया था। वहीं, पिछले दिनों एसआईआर कार्य की जांच करने के लिए सुपरवाइजर गांव में आए थे उस दौरान बीएलओ का कार्यभार देख रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गैर हाजिर मिली थीं। - मंजीत, सरपंच, गांव अगवानपुर

#AnganwadiWorkerAccusesSarpanchOfInterferingInHerWork. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 20:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सरपंच पर लगाए कार्य में हस्तक्षेप करने के आरोप #AnganwadiWorkerAccusesSarpanchOfInterferingInHerWork. #VaranasiLiveNews